” हमारा एक ही मूल मंत्र है औऱ वह है.. ” सबका साथ, सबका विकास ” : तरुण चुग

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : दिनांक 19 फरवरी , रायपुर राजधानी में कल 18 फरवरी को भाजपा द्वारा आयोजित एकात्म भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुय राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग ने कहा कि जनता की भागीदारी का ” भारत के मन की बात , मोदी के साथ “ के कर्यक्रम में देश के आम नागरिक कैसा भारत चाहते हैं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से उनकी क्या अपेक्षाये हैं, औऱ उनके पास सरकार के लिए क्या क्या सुझाव है! इस हेतु वेबसाइट, व्हाट्सएप, ईमेल , 300 से अधिक संकल्प रथों , 7700 सुझाव पेटियों और विभिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से पार्टी ने एक महीने तक देश के 10 करोड़ लोगों से जनसंपर्क करने के महा – अभियान की सुरुवात की है।भाजपा का उद्देश्य हर नागरिक से सम्पर्क करना, पार्टी के कार्यक्रम और विचारधारा को पहचाना ।इनके माध्यम से जनमत का संग्रह करना और जनमत को चुनावी जनादेश के रुप मे परिवर्तित करना होता है।

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ने आज रायपुर में ” भारत के मन की बात, मोदी के साथ” कार्यक्रम के लिए आम नागरिकों के साथ विभिन्न समाचार, पत्रों ,प्रेस मीडिया पत्रकारों से भी सुझाव लिया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संकल्प रथ ,सुझाव पेटियों के साथ देश के लगभग 400 विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे ,और लोगो से सूझ5 को एकत्रित कर सेंटर को भेजेंगे ,जिसे विशेषज्ञ टीम अध्ययन कर भाजपा के संकल्प पत्र के रूप मे परिवर्तित खरेगी।

तरूण चुग ने आगे कहा कि 2019 में देश की जनता को अगले 5 वर्ष के लिये एक नई सरकार का चुनाव करना है, लेकिन इसमें पहले देश की जनता को 2014 से पहले की देश की स्थिति पर एक बार विचार करना चाहिये।

उस समय कांग्रेस सरकार थी।और देश मे हर जगह निराश ,हताश ,अराजकता का माहौल था।अर्थतंत्र को सारे मापदंड नीचे की ओर जा रहे थे।देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी।देश की युवाओं का भविष्य अधर में था।

तरुण चुग ने कहा कि हमारी सरकार दश विरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है और साथ ही देश के गाँव , गरीब, किसानों व मजदूरों के कल्याण के लिए कदम उठाया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की ताकतो में शुमार हुआ है।लोकतंत्र मजबूत हुआ है,निरन्तर प्रगति, जन कल्याण पथ पर आगे बढ़ा है।उन्होंने कग की भारत के पूंजी हमारी संस्कृति व इसके संरक्षण-संवर्धन के लिये हमने कोई कोर कसर नही छोड़ रखी है।उन्होंने कहा कि ” हमारा एक ही मूल मंत्र है औऱ वह है.. ” सबका साथ, सबका विकास ” और हम इसी सिद्धांत पर अंत्योदय के लच्छय को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *