केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि मांग के अनुसार केंद्र ने डीएपी, यूरिया और अन्य जरूरी खाद छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध करा दिए हैं

Uncategorized

रायपुर : राजनांदगांव जिले सहित वनांचल के भोले-भाले वनवासियों को सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा षडयंत्र पूर्वक परेशान किया जा रहा है. पहले जानबूझकर सोसाइटीयो में कम खाद भेजकर केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई जो भूपेश सरकार पर उल्टे भारी पड़ गई है. जबकि रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मांडविया से बात करने पर मंत्री जी द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि मांग के अनुसार केंद्र ने डीएपी, यूरिया और अन्य जरूरी खाद छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध करा दिए हैं. वनांचल के मटिया, सोमाटोला, मटेवा, हनईबन में ऑनलाइन एंट्री को बहाना बनाकर स्थानीय विधायक ने सरकार और अपनी कमजोरी को छुपाने का प्रयास किया है. उपलब्ध खाद में से प्रत्येक किसान को दो-दो बोरी खाद का फरमान स्थानीय विधायक ने किस तकनीकी के सहारे जारी कर दिया समझ से परे है. उन्हें इतना ज्ञान होना चाहिए की खाद का संबंध रकबा से है प्रति किसान से नहीं. ततसंबंध में सांसद ने आगे कहा कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विषय मेरे संज्ञान में लाने पर उनके द्वारा कलेक्टर राजनांदगांव से बात की गई है. केन्द्रीय सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले एक हफ्ते के बाद ही खाद सोसाइटी तक पहुंचेगी जो सरकार की अकर्मण्यता तथा किसानों के प्रति उदासीनता, संवेदनहीनता की निशानी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *