माहेश्वरी महिला समिति मैराथन दौड़ से राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री सहायता कोष में करेगी सहयोग

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 18 फरवरी को माहेश्वरी सभा द्वारा आज मरीन ड्राइव में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भारत माता के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि सभा द्वारा इस अवसर पर ₹1,00,000 प्रधानमंत्री सहायता कोष में राष्ट्रीय सभा के माध्यम से देने का निर्णय लिया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रकाश माहेश्वरी ने कहा कि माहेश्वरी समाज के लिए सबसे पहले देश है और दुख की घड़ी में पूरा माहेश्वरी समाज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना के जवानों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर सभा द्वारा 2 मिनट मौन रहकर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि सभा में माहेश्वरी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति राठी, संगठन मंत्री राजकुमार राठी ,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय दम्मानी, संयुक्त मंत्री सुरेश मुंदडा, सहमंत्री सुशील लाहोटी ,कमल राठी, उषा मोहंता,महेश सभा के अध्यक्ष महेश बिरला, गुढ़ियारी के अध्यक्ष प्रफुल्ल बूब, युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री स्वराज लड्ढा ,महिला समिति की अध्यक्ष संगीता चांडक, रेखा हुरकट, प्रतिभा नत्थानी, विनीता माहेश्वरी, डॉ.रवि राठी, सूरज राठी, नंदलाल मोहता, संपत काबरा ,अजय सारडा, नवरतन माहेश्वरी, सविता केला, प्रज्ञा राठी, पवन मोहता, जगदीश चांडक, जीवनलाल माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, गोविन्द राठी, नीरज बूब, मनोज राठी, आशीष राठी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *