महिलाओं ने शराब दुकान खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी : मुंगेली

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :  मुंगेली में शराब दुकान का विरोध अब जोर पकड़ने लगा है। काफी विरोध के बाद शहर के प्रमुख चौक दाऊपारा स्थित शराब दुकान को कोदवा रोड में शिफ्ट कराया जा रहा है, लेकिन शराब दुकान खोले जाने से पहले ही उस दुकान का विरोध होने लगा है। महिलाएं लगातार विरोध करने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हंै और शराब दुकान पर आपत्ति जता रहे हैं साथ ही मांग कर रहे है कि स्कूली छात्राओं और महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए शराब दुकान नहीं खोला जाए। वहीं प्रशासन के लिए शराब दुकान अब मुसीबत बन गई है। क्योंकि हर तरफ शराब दुकान का विरोध हो रहा है और शराबबंदी की मांग तेज होने लगी है। वहीं कलेक्टर ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया है साथ ही स्वसहायता समूह कि महिलाओं ने शराब दुकान खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *