रायपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक लाइन रायपुर मणिशंकर चंद्रा एवं सूबेदार गोविंद वर्मा के द्वारा इकाई के आर्म्स एमुनेशन की चेकिंग के द्वितीय दिवस के दौरान थाना आजाद चौक,सरस्वती नगर,आमानाका में उपलब्ध कराए गए आर्म्स एमुनेशन का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया
एवं संबंधित अधिकारी कर्म को आर्म्स के रखरखाव और कमी की पूर्ति करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान चंद्रा के द्वारा थाना प्रभारीगण को आगामी समय मे सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए थानों को उपलब्ध कराए गए बलवारोधी उपकरणों, आर्म्स एमुनेशन को दुरुस्त तरीके से रखने की हिदायत दी गयी। इसी प्रकार जिले के सभी थानों में उपलब्ध आर्म्स एमुनेशन का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया जाएगा।