जगदलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जिला जगदलपुर नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नगर के शांति नगर निवासी एक युवक से 5 लाख रूपए के साथ एसएलआर, इंसास और पिस्टल का कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बीजापुर जिले के मद्देड क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करता था। ठेकेदारी के आड़ में आरोपी नक्सलियों के लिए काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक दवाई और पैसे आदि के साथ हथियार सप्लाई भी करता था। आरोपी मण्ड्रा नागेश मद्देड क्षेत्र का निवासी डीकेएमएस का अध्यक्ष है। एक आरोपी भावेश राव जगदलपुर आकाश नगर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *