मीडिया कर्मियों की गाड़ी पुल से गिरी नीचे, छत्तीसगढ़ का युवक बना मददगार

Madhyapradesh

मीडिया कर्मियों की गाड़ी पुल से गिरी, छत्तीसगढ़ का युवक बना मददगार

कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोय ऐसी कहावत कल बुधवार की रात्रि में देखने को मिली जहां सीधी के मीडिया कर्मी कवरेज करके लौट रहे थे कि अचानक एक बैल सामने आ गया और उसको बचाने के चक्कर में उनकी कार पलट गई हैरानी की बात यह है कि कार में चार मीडिया कर्मी सवार थे तथा कार 3 पलटी मारकर पुल के नीचे गिरी है लेकिन मीडिया कर्मियों को मामूली चोट लगी है।

छत्तीसगढ़ का युवक बना मददगार

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा करीब रात के 12:00 बजे के आसपास हुआ है उस वक्त मीडिया कर्मियों की वायरलेस सेट मोवा. पर्स यहां वहां नीचे गिर गए थे जहां मीडिया कर्मी ने छत्तीसगढ़ निवासी मनोज साहू से मदद मांगी जहां युवक ने तत्काल मीडिया कर्मियों को मदद किया सभी मीडियाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है खबर लिखे जाने तक सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *