35 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती लगभग 14000/ रुपये बरामद

Chhattisgarh

रायपुर- थाना खरोरा के केशला चौक में खरोरा पुलिस द्वारा गहन चेकिंग अभियान के दौरान  बीते रात्रि करीबन सवा नौ बजे बलौदा बाजार से रायपुर की तरफ जा रही मारुति कार क्रमांक cg 07 by 3252 को रोका गया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। वाहन को चेक करने पर दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 35 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती लगभग 14000/ रुपये बरामद किया गया। पूछताछ दौरान दोनों व्यक्तियों ने शराब का अवैध परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपियों 1. आनंद अहिरवार पिता पकलु अहिरवार आयु 40 वर्ष निवासी रोहासि थाना पलारी व 2. नीलकंठ पिता रामबिलास वर्मा आयु 34 वर्ष निवासी ग्राम मोहदी थाना खरोरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द किया गया। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *