छत्तीसगढ़ : जिला जांजगीर 12 फरवरी, मालखरौदा ब्लॉक के कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू( अधिवक्ता) नेे कहा कि ग्राम
पंचायत कलमी मालखरौदा में रोजगार गारंटी कार्य में सुविधाओं का अभाव तथा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जिसमें जांच की आवश्यकता है ,ना तो मजदूरों एवं महिलाओं के लिए कोई टेंट की व्यवस्था है और ना ही छोटे बच्चों के रखने की व्यवस्था है और तो और प्रारंभिक उपचार संबंधी कोई फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था भी नहीं है ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत कलमी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 818000 रुपयेे कार्य स्वीकृत किया गया है जिसमें श्रमिक लागत ₹665000 है जो जो डबरी तालाब गहरी एवं पचरी निर्माण का कार्य से संबंधित है जहां पर उपस्थित मेट और रोजगार सहायक द्वारा उप सरपंच के देखरेख में कार्य कराया जा रहा है, जिसमें प्रथम दृष्टया अनियमितता होना दिख रहा है इसकी फोटो भी हम भेज रहे हैं।