रायपुर : 69 वेंटिलेटर में से 58 वेंटिलेटर खराब ,जब इसको ठीक कराने के लिए प्रदेश सरकार कॉल करते हैं तो मोबाइल फोन बंद आता है।
प्रदेश कांग्रेस की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा खुलासा किया है, कांग्रेश के संचार विभाग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस की बैठक में यह खुलासा हुआ कि पीएम केयार फंड के नाम से किस तरीके से धोखा हो रहा है यह आज दिख रहा है। 69 वेंटीलेटर में 58 वेंटीलेटर काम ही नहीं कर रहे वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी में फोन करने से वहां कोई फोन नहीं उठा रहा है। कांग्रेस ने केंद्र में बैठे बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा है कि इस तरीके से जनता के धन का पीएम केयर फंड के नाम पर एकत्रित कर दुरुपयोग किया गया इसकी जानकारी मिली तो सारे लोग स्तब्ध रह गए।