महिला दिवस पर क्रिकेट मैच देखने जाने वाली महिलाओं को रायपुर नगर निगम दे रहा है नि:शुल्क बस सुविधा

Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 8 मार्च सोमवार याने की आज  महिला दिवस पर नया रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित “रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज” के क्रिकेट मैच को देखने के लिए महिलाओं को नि:शुल्क पास के साथ आने-जाने के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। महापौर श्री एजाज ढेबर के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा यह सुविधा नि:शुल्क मुहैया कराई जा रही है। बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब से शाम 4:30 बजे बसें क्रिकेट देखने जाने वाली महिलाओं को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा तेलीबांधा चौक से भी क्रिकेट स्टेडियम जाने वाली बसों में भी महिलाओं से टिकट नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *