पुलिस आरक्षक रामकिंकर गावड़े़े हुआ सस्पेंड

Chhattisgarh

दरअसल कोतवाली में तैनात यह आरक्षक ( ड्राइवर ) डायल 112 वाहन को लेकर फरार हो गया था, पुलिस के आलाधिकारियो को जब इस मामले की जानकारी मिली तो रायपुर पुलिस में अफरातफरी मच गई, जिसके बाद आरोपी आरक्षक को दुर्ग के पास घेराबंदी कर वाहन सहित पकड़ा गया, इधर जैसे ही घटना की जानकारी एसएसपी को हुई तो तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलबिंत कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि क्यों यह आरक्षक डायल 112 वाहन को लेकर इस तरह फरार हो गया था, अभी उससे पूछताछ की जा रही है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *