रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने देशभर से सभी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्षों को परिचयात्मक मुलाकात के लिए लंच पर आमंत्रित किया हैं। दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी जिसमे शामिल होने छत्तीसगढ़ भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू कल शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मुलाकात करने रवाना होंगे।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कार्यकारणी गठित होने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से पहली मुलाकात होगी। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक विषयों और भारतीय जनता युवा मोर्चा की आने वाले समय में कार्ययोजना व रणनीति के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से चर्चा होगी एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि रविवार को वे छत्तीसगढ़ वापस लौटने के उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों जिलाध्यक्षों व कार्यकारणी के साथ बैठक करेंगे।