यह प्रकरण दिखाता है कि टी एस सिंहदेव कमजोर व शोषित पीड़ित मंत्री है : भाजपा प्रवक्ता

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कोविड-19 की जाँच के लिए आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट की ख़रीदी के टेंडर में भारी अनियमितता के ताज़ा ख़ुलासे के मद्देनज़र प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री के स्पष्टीकरण को बेहद गंभीर संकेत करने वाला बताया है।  सिंहदेव ने सवाल किया कि विभागीय मंत्री की मनाही के बाद किसने उक्त आपूर्तिकर्ता कंपनी को उक्त किट की आपूर्ति करने के लिए कहा? इस बात की जाँच होनी चाहिए कि किट सप्लाई करने पर अवैध तरीक़े से टेंडर हथियाने का काम किसके इशारे पर हुआ? उन्होंने कहा कियह प्रकरण स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की अक्षमता को भी दिखता है औऱ वे एक कमजोर शोषित पीड़ित मंत्री के रूप में जाने जाएंगे ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  सिंहदेव ने कहा कि कोविड-19 की जाँच के लिए आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट की ख़रीदी के टेंडर में भारी अनियमितता का ताज़ा ख़ुलासा प्रदेश सरकार की कमीशनखोरी और काली कमाई का भंडा फोड़ने के लिए पर्याप्त है जिसमें स्वैब सैंपल के ज़रिए कोरोना के आरएनए की जाँच के काम आने वाली किट की ख़रीदी 320 रुपए में की जा रही है जबकि उसकी वास्तविक क़ीमत सिर्फ़ 100 रुपए बताई गई है। आपूर्तिकर्ता कंपनी वही किट ओड़िशा और कर्नाटक में एक तिहाई दाम पर दे रही है। मंत्री सिंहदेव ने माना है कि आपूर्तिकर्ता ने 100 रुपए में किट देने के मामले को लेकर मुलाक़ात की थी। उस दिन सप्लायर ने मंत्री सिंहदेव से आपत्तिजनक ढंग से चर्चा करते हुए पेशकश की थी कि ‘कुछ ज़रूरत हो तो बताइएगा’, जिस पर मंत्री ने सप्लायर को नहीं आने को कह दिया था। भाजपा प्रवक्ता  सिंहदेव ने कहा कि जब नीतिगत तौर पर ख़रीद कमेटी के फैसले को मानने पर सिद्धांतत: सहमति बन गई थी तो फिर बिना विभागीय मंत्री की जानकारी के उक्त किट की आपूर्ति होना एक बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है।  सिंहदेव ने सवाल किया कि अपने किसी मंत्री के फैसले को पलटना मुख्यमंत्री का अधिकार माना जाए तो क्या मंत्री सिंहदेव का इशारा इस घोटाले के लिए मुख्यमंत्री की ओर है? इस मामले में अनियमितता सामने लाकर टेंडर में गड़बड़ी पकड़ने वाले अधिकारी को नोटिस दिए जाने पर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेअब इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराए जाने की ज़रूरत बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *