रायपुर : राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड में बीते रात को कुछ शरारती तत्वों का उत्पात मचाया , 7 गाड़ियों में लगा दी आग। जानकारी मुताबिक 4 बाइक, 2 कार और 1 जीप को पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
इस घटना के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। आधी रात को लोग आग बुझाने में लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, सभी गाड़ियां जलकर खाक हो गई। रात में पुलिस को सूचना दी गई तो फोर्स भी वहां पहुंच गई।
आरोपियों का फुटेज मिला
जानकारी के अनुसार पुलिस को घटना स्थल के पास एक फुटेज मिला है, जिसमें एक युवक पेट्रोल का डिब्बा लेकर घूमते दिख रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है। गंज पुलिस ने बताया कि नर्मदापारा की अलग.अलग गलियों में खड़ी दो कार और लोधीपारा में खड़ी जीप व चार बाइक को आधी रात आग लगा दी गई।