अवैध धान परिवहन पर चिल्फ़ी थाना व जिला खाद्य विभाग की सयुक्त कार्यवाही

Chhattisgarh

चिल्पी : थाना चिल्पी व जिला खाद विभाग कबीरधाम की सयुक्त टीम द्वारा राज्य सरकार के आदेशानुसार अवैध धान परिवहन पर सतत निगाह रखी जा रही है, इसी तारम्य में थाना चिल्पी व खाद्य विभाग द्वारा दिनांक 25.12.2020 को संयुक्त टीम बनाकर अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु थाना के सामने नाकाबंदी लगाकर चेकिंग किया जा रहा था, चेकिंग के दौरान एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक MP 07HG 7545 जबलपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था, जिसे चेक करने पर ट्रक में 550 बोरी अवैध धान भरा होना पाया गया, धान परिवहन के संबंध में चालक के पास कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति नहीं होना पाया गया । चालक से पुछताछ करने पर बताया कि ट्रक में 550 बोरी में 250 क्विटंल धान लोड होना बताया । मौके पर खाद्य विभाग के टीम द्वारा कार्यवाही कर उक्त धान ट्रक को जप्त किया गया। धान की कीमत करीब 4,67,000/-रूपये एवं परिवहन कें उपयोग में लाये गये ट्रक की कीमत करीबन 15,00,000/-रूपये है । उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में श्री शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम के मार्ग निर्देशन एवं अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, अजीत कुमार ओगरे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा निर्देशन में थाना चिल्पी थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी व स्टॉप एवं खाद्य विभाग के संयुक्त टीम द्वारा सफल कार्यवाही की गई । पूर्व में भी चिल्फ़ी थाना के द्वारा अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते हुवे अब तक कुल 04 ट्रक में लगभग 1000 क्विल्टन अवैध धान किमती लगभग 14 लाख 50 हजार रुपये जप्त किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *