कल्पना सिंह को बस्तर संभाग के कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता पहचानते ही नहीं है

Chhattisgarh

रायपुर : सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने जिसे राज्यमंत्री का दर्जा दिया, बस्तर दंतेवाड़ा क्षेत्र के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि कल्पना सिंह को बस्तर संभाग के कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता पहचानते ही नहीं है।

कल्पना सिंह के नियुक्ति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का चुनाव के पहले का वह उदबोधन याद है कि सरकार बनने पर कांग्रेस के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित होगी लेकिन यहां सरकार बनने के बाद राहुल गांधी के ही बातों पर अमल नहीं किया जा रहा है ऐसा कार्यकर्ताओं का कहना है और यह कार्यकर्ता अपना नाम बताने को नहीं चाहते । कार्यकर्ता सबसे ज्यादा खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है।कार्यकर्ता कोई भी काम लेकर मंत्रियों के पास जाते है तो मंत्री तवज्जो नही है।

सूत्रों के मुताबिक कल्पना सिंह का संबंध रायबरेली से है इसे स्पष्ट है कि राज्य के बाहर से जुड़े लोगों को भी यह सत्ता में भागीदारी दी गई है लेकिन स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं का उपेक्षा लगातार किया जा रहा है बस्तर दंतेवाड़ा क्षेत्र के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि यही स्थिति रहा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता अब शांत नहीं बैठेंगे और जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निष्ठा और पार्टी की रीति नीति सिद्धांतों पर लेक्चर देंगे उन्हें आईना दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *