छत्तीसगढ़ : रायपुर भाठागाँव के जे.पी.चौक पर गणतंत्रदिवस के राष्ट्रीय महापर्व के शुभ अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मा विनोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया और एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर 70वाँ गणतंत्र का महापर्व मनाया। विनोद तिवारी ने बताया कि लोक तंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ से इस संगठन की नींव पड़ी थी आज पूरे भारत मे इस संगठन के अच्छे कार्य के नाते जुड़ रहे है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये संगठन हमेशा गरीब बेसहारा लोगो की मदद के लिए खड़ा था और हमेसा खड़ा रहेगा विनोद तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारा संगठन पूरे देश मे जनता को जागरूक करने का अभियान सुरु करने वाला है जिससे समाज के हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं के बारे में अच्छी तरह से जानकारी मिल सके सभा के लास्ट में प्रदेश अध्यक्ष ने झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का आभार प्रकट किए साथ ही साथ सभी को गड़तंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए उपस्थित लोगों में प्रमोद तिवारी, संतोष शर्मा, प्रमोद शुक्ल,आदि गड़मान्य लोग उपस्थित थे।