जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को मिनिकिट वितरित

Chhattisgarh

रायपुर : कलेक्टर डॉ.एस. भारतीदासन एवं जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर गत दिवस धरसींवा विकासखंड अंतर्गत मोहदी गौठान में कृषि चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को मिनिकिट वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों के हित को देखते हुए विस्तार से दी गई।

जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने गौठानो में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी देते हुए किसानो को जैविक फसल उत्पादन की सलाह दी।
कृषि विभाग के उपसंचालक आर.के.कश्यप ने धान के बदले दलहन, तिलहन उत्पादन की जानकारी दी तथा गौ संवर्धन के लाभ की बात किसानों को बताया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो द्वारा ग्राम-मोहदी,गोढ़ी, टेकारी, गिरौद, दोंदेखुर्द तथा मटिया के किसानों को सरसों, अलसी तथा मसूर की मिनीकिट का वितरण कर उक्त बीज की बुवाई जैविक खेती द्वारा करने की सलाह दी गई। उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा गौठान में निर्मित वर्मी टांका एवं विंड्रो पद्धत्ति से निर्मित दिए जा रहे अस्थायी टांके का निरीक्षण कर सराहना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा भारती, कृषि स्थाई समिति के सदस्य श्रीमती दुर्गा यादव, कृषि विभाग के अधिकारीगण, कमलभारती सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *