पारस राठौर : मन्दसौर : नाहरगढ़ टीआई श्री गिरीश जेजुलकर के नेतृत्व में रविवार सुबह अवैध शराब के खिलाफ गांव पल्लिया मारू में ताबड़तोड दबिश दी। इस दौरान टीम ने शराब बनाने की भट्टियों व उपकरण के अलावा कच्ची शराब बरामद की। करीब 1300 लीटर लहान को नष्ट कर दिया गया। नाहरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब का निर्माण करने वाले तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान करीब 1300 लीटर लहान सहित 30 लीटर शराब बरामद करते हुए लहान को टीम ने उसी समय नष्ट करा दिया। छापेमारी के दौरान टीम को अवैध शराब बनाने उपकरण मिले। पुलिस आरोपी विनोद पिता शांतिलाल बांछड़ा उम्र 28 साल निवासी पाल्या मारू को मोके से गिरप्तार किया। इस मौके पर एसआई सुरेंद्र सिंह सिसोदिया,एसआई विकास गहलोत, एएसआई भीम सिंह एएसआई विजय सिंह चौहान, सहित विभाग पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।_