श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने केंद्र सरकार पर कसा तंज..कहा नया श्रम कानून श्रमिकों के हितकारी नहीं.. राज्य सरकार से पूरी तरह छीना है अधिकार

Chhattisgarh

चित्रा पटेल: रायपुर : श्रम कानून को लेकर श्रम डॉ मंत्री शिव कुमार डहरिया ने केंंद्र सरकार पर साधा निशाना कहा छत्तीसगढ़ में कृषि बिल के साथ श्रम कानून में बदलाव किया है केंद्र सरकार ने, यह निश्चित रूप से श्रमिकों के साथ विश्वासघात किया गया है। संविधान में जो  श्रमिकों का अधिकार दिया गया है उस कानून का हनन हो रहा है। पहले 20 या 20 से अधिक की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं वह अगर फैक्ट्रियां बंद करते हैं तो सरकार को सूचना देनी पड़ती थी और कारण भी बताना पड़ता था, लेकिन अब केंंद्र सरकार ने श्रम कानून में बदलाव कर श्रमिको की संख्या 300 कर दिया गया है और यह शासन को बिना बताए छुट्टी कर सकते हैं बिना बताए पदोन्नति कर सकते हैं बिना बताए स्थानांतरण कर सकते हैं बिना बताए हटा सकते हैं और   सरकार को बिना बताए बंद कर सकते हैं।

श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा यह केंद्र सरकार की नीति गलत है ,अगर नियंत्रण रखना है तो सरकार के हाथ में राज्य सरकार के हाथ में भी नियम कानून का अधिकार होना चाहिए। राज्य सरकार बिजली उपलब्ध कराती है , मानव संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं सुरक्षा दे रहे हैं । श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा पूरी तरह से केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से छीन लिया है श्रमिकों के हितों के बजाय व्यापारियों के हितों को लेकर केंद्र सरकार बात कर रही है राज्य सरकार के हाथ में कुछ अधिकार होनी चाहिए पूरी तरह से केंद्र सरकार ने छीन लिया है। इस श्रम कानून पर बदलाव होना चाहिए।

हमने इस पर मंत्रियों के बीच में बैठक की गई है किसान बिल के साथ श्रम कानून में बदलाव किया है या श्रमिकों के साथ हितकारी नहीं है और श्रमिकों के हित को लेकर क्या कर सकते हैं इस पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *