सारंगढ पुलिस ने भेड़वन मुक्तिधाम के पास जुआ खेल रहे सात जुआरियो को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

सारंगढ: रायगढ़ !गुरुवार को सारंगढ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग के निर्देशानुसार सारंगढ टी आई आशीष वासनिक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक के के पटेल,हेडकांस्टेबल खटकर,एवं स्टाफ के साथ कल17 सितम्बर गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के दिन ग्राम भेड़वन में दिन दहाड़े खुलेआम जुआ खेल रहे दीनदयाल रात्रे पिता हेतराम उम्र 24 वर्ष ग्राम भेड़वन, मुन्ना अजय पिता हेमलाल उम्र 34 वर्ष ग्राम भेड़वन,करण अनंत पिता धनेश राम उम्र 18 वर्ष,धनसाय लहरे पिता चन्द्रमा उम्र 40 वर्ष ग्राम खुडूभांठा,पीताम्बर पिता नंदराम उम्र 45 वर्ष खुडूभांठा,विजय कुमार टंडन पिता धनेश राम उम्र 29 वर्ष ग्राम भेड़वन,शत्रुघन भारद्वाज पिता दरस राम भारद्वाज उम्र 30 वर्ष ग्राम खुडूभांठा सभी थाना सारंगढ क्षेत्र के निवासियों को ग्राम भेड़वन के खेत की तरफ स्थित मुक्तिधाम के पास से बावन पतियों पर दांव लगा कर जुआ खेलते रंगे हाथों घेरा बन्दी करके उपनिरीक्षक के के पटेल के नेतृत्व में सारंगढ पुलिस की टीम ने धर दबोचा सभी सात जुआरियो से मय तास की बावन पत्ती के साथ जुवे पर दांव लगा रहे नगद 25300 रुपये के साथ गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *