कोरोना वायरस संक्रमण काल में भी जिस्म फरामोश करने वालों का चल रहा अनेतिक कार्य.. जिसमें एक महिला होमगार्ड भी शामिल….पुलिस ने की छापामार कार्यवाही

Chhattisgarh

महासमुंद : देश प्रदेश में कोरोना संक्रमण बड़े तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण काल में देह व्यापारियों का धंधा भी जोरों से चल रहा था, जिस पर जिला महासमुन्द पुलिस ने जिस्मफरोशी करने वाले को रंगे हाथ पकड़ते हुए पर्दाफाश किया है, पुलिस द्वारा धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रही है।

हम बता दें कि जानकारी मुताबिक महासमुंद पुलिस ने कॉलेज रोड आश्रम कंपलेक्स के पास एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा करते 5 महिला जिसमें एक महिला होमगार्ड भी शामिल है, तथा एक पुरुष ग्राहक को रंगे हाथ पकड़ा जीसे थाना ले जाकर पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि एक महिला  पुलिस होमगार्ड है, जो महासमुंद शहर में पदस्थ है और अन्य  महिला भी महासमुंद स्थानीय है, साथ में रंगे हाथ पकड़ाया हुआ पुरुष ग्राहक आरंग का रहने वाला है। पुलिस ने सभी को अपने कब्जेे में लेते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है ,हालाकि महासमुंद में पीटा एक्ट लागू नहीं होने के कारण जिस्म फरामोश करने वालों को धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें कोर्ट पेश किया जाएगा।

महासमुन्द डीएसपी नारद सूर्यवंशी का कहना है कि जिले में तुमगांव में ही पीटा एक्ट अधिसूचित है, इस वजह से पकड़े गए लोगों के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को सूचना दी थी, दबिश देकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *