महानदी वृक्षारोपण महोत्सव – 2019 सादगीपूर्ण ढ़ग से संपन्न

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : चांपा में विगत दिनो भारत महानदी सेवक समाज के तत्वावधान में महानदी व हसदेव नदी के पावन संगम स्थल देवरी में महानदी वृक्षारोपण महोत्सव 2019 का आयोजन सादगीपूर्ण ढ़ग से तथा उत्साहपूर्वक किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि माननीय राहुल देव (आईएएस) थे तथा अध्यक्षता चांपा के तहसीलदार डॉ राम विजय शर्मा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवरी महानदी बारहा के अध्यक्ष मुस्ताक कुरेशी, दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि छात्र चंद्रप्रताप शर्मा पत्रकार राकेश साहू तथा पत्रकार देवेन्द्र निराला थे। महोत्सव का उद्धघाटन करते हुए मुख्य अतिथि माननीय राहुल देव ने बताया कि हाल के वर्षो में विकास की भागदौड मे मनुष्य और प्रकृति का संबंध असंतुलित हो गया है। और इससे नदियो, जलाशयो, का अस्तित्व संकट में आ गया है। अतः नदियो को बचाने के लिये जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। और महानदी सेवक तथा कालिदास सेवक इस दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रहे है। भारत महानदी सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राम विजय शर्मा ने अपने उद्वबोधन मे बताया कि नदियां हजारो वर्षो से मनुष्य, पशु, पक्षियो तथा अन्य जलीय जीवो का पालन पोषण करते आ रही है। आज नदियां संकट के दौर से ंगुजर रही है। नदियो से बालू, रेत, किनारे की मिट्टी बेतहाशा ढंग से निकाला जा रहा है, उनके मार्ग को अवरूध किया जा रहा है जिससे उनका प्रकृति बहाव बाधित हो गया है। और उनके जीवन पर संकट आ गया है। ऐसी संकट की स्थिति में हम थोडा सा वक्त निकालकर नदियो की सेवा सफाई कर ले, उनके किनारे थोडा वृक्षारोपण करले, तो हमे विश्वास है कि हमारी भवनाओे के कारण महानदी मईया और हसदेव मईया का जीवन पर आया संकट समाप्त हो सकता है और पुनः पूर्व की स्थिति में लौट सकता है। विशिष्ट अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि छात्र ने अपने उद्वबोधन मे बताया कि नदियो के किनारे वृक्षारोपण करने से बरसात के मौसम में वृक्ष की जडे जल को ग्रहण कर संचित कर लेती है। और बरसात खत्म होने के बाद यही जल नदियो में आते रहता है जिससे नदियो का जल स्तर तथा पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होने आगे बताया कि विश्व के 10 सबसे प्रदूषित शहरो में भारत के 9 शहर शामिल है। जिन्में कानपुर, आगरा, तथा दिल्ली शामिल है। इससे यह पता चलता है कि हम पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक नही है। इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि देवरी महानदी बारहा के अध्यक्ष पत्रकार मुश्ताक कुरैशी ने अपने उद्वबोधन में बताया कि महानदी सेवक महानदी की सेवा में लगे रहते है, महानदी के किनारे किनारे वृक्षारोपण करते है। उन्हाने इस अभियान में महानदी सेवको व कालिदास सेवको की भूमिका पर प्रकाश डाला। ग्रामीण को इस अभियान से जुडने की आहवान किया। इस अवसर पर आम और करंज के पौधे लगाये गये तथा महानदी प्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव में ग्रामीण जन, जनप्रतिनिधि, छोटे-छोटे बच्चे और महानदी सेवक और कालिदास सेवक बडी संख्या में शरीक हुए।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *