बीजापुर : कांग्रेश के नेता व पूर्व सांसद अरविंद नेताम व लचुराम कश्यप, राजराम तोडेम ,दशरथ कश्यप व अन्य बाढ़ पीड़ितों से मिलने बीजापुर दौरा पर हैं वहां बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होंगे उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनको सहायतार्थ आवश्यक सामग्री का वितरण करेंगे। जिला प्रशासन से भी मुलाकात करेंगे।
हम बता दें कि अरविंद नेताम छत्तीसगढ़ की कांकेर संसदीय सीट से पांच बार सांसद रहे हैं। अरविंद नेताम को कांग्रेस के शासनकाल में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन बाद में उनकी पटरी नहीं बैठी. वर्ष 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने यूपीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी के खिलाफ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा का समर्थन किया था। इसके चलते जून 2012 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. इसके बाद अरविंद नेताम कुछ वर्षों तक बीजेपी के साथ रहे. फिर वह पी.ए. संगमा की पार्टी में शामिल हो गए. उनकी आदिवासी समुदाय में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।
बाद में राहुल गांधी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया था, कांग्रेस को उम्मीद कि बस्तर में आदिवासियों के बीच अरविंद नेताम मील का पत्थर साबित होंगे।
विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने आदिवासियों पर फोकस किया है, ताकि कांग्रेस का खोया हुआ जनाधार वापस फिर आ सके।