बिलासपुर : छ ग के जिला बिलासपुर में एक महिला पंचायत सचिव की मर्डर की खबर सामने आ रही है इलाका दहशत में है यह घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक महिला पंचायत सचिव का नाम चंदना डडसेना बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टिया हत्या मुंह दबाकर किये जाने की आशंका जतायी जा रही है।
सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का शव चादर में लपेटा हुआ मिला है थाना प्रभारी के कथन अनुसार महिला के नाक गला दबाकर हत्या किए जाने की शंका है , हालांकि विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पायेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक चंदना डडसेना सरगांव के चुनचुनिया में पंचायत सचिव है, वो अपने बेटियों के साथ सकरी के उसलापुर में रहती है। महिला की बेटी कोटा घूमने गयी थी, इस दौरान वो लगातार अपनी मां को फोन कर रही थी, लेकिन चंदना डडसेना का फोन नहीं उठ रहा था, जिसके बाद लड़की ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार को फोन किया।रिश्तेदारों ने जब घर जाकर देखा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था, कुंडी खोलकर अंदर जाने पर महिला घर के अंदर अपने बेडरूम में मृत मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है