रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी रायपुर के मौदहा पारा इलाके में एक पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला उनके संज्ञान पर आने पर उन्होंने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव को दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जिसके बाद रायपुर एसएसपी अजय यादव ने तुरंत रायपुर के राजबंधा मैदान एकात्म परिसर के पास मीडियाकर्मी को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित कर जांच को तेज करने के निर्देश..एसएसपी ने घटना स्थल जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।