रायपुर : संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद विधायक विकास उपाध्याय ने शनिवार को अपने निवास में अपनी पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बीते 2 साल में सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब जाकर सपनों का छत्तीसगढ़ बना है। सरकार गांव गरीब किसान के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान समय मे चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सरकार बेहतर कार्य कर रही है, कोरोना के मामले में हमारी सरकार ने हर संभव प्रयास किया है।छत्तीसगढ़ कोरोना के मामले जिस प्रकार बढ़ रहे हैं, हमें लोगों में और जागरूकता लानी होगी। वही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़े, इस समय राहुल गांधी केंद्र सरकार को सटीक आईना दिखाने की बात कही।