शक्तिप्रदर्शन के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे भाजपाई,गागड़ा ने भरा नामांकन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बीजापुर:–केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा के बीजापुर जिले के विकास में योगदान और उनकी कटिबद्धता को याद दिलाते कार्यकर्ताआें से इस बार भी उन्हें जिताने के लिए तैयार रहने का आह्वान करते कहा कि इस बार भी छग में भाजपा सत्ता में आएगी और इससे बीजापुर जिले के विकास को गति मिलेगी।

भाजपा कार्यालय परिसर में नामांकन भरने जाने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जुएल ओराम ने कहा कि पंद्रह साल में बीजापुर की स्थिति और आज की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क है। कांग्रेस ने जो पचास साल में नहीं किया उसे भाजपा ने यहां पंद्रह साल में कर दिखाया। हॉस्पिटल, सड़क, शिक्षा संस्थान समेत हर क्षेत्र में जिले में विधायक महेश गागड़ा ने अच्छे काम किए हैं।
विधायक की पहल पर रामपुरम पुल बन जाने से नागपुर और हैदराबाद जाना लोगों के लिए एकदम आसान हो गया है। जिले में 82 फीसदी संस्थागत डिलवरी हो रही है। इससे शिशु व मातृ मृत्यु दर कम हुई है। भाजपा सरकार ने मोबाइल गरीबों को दिया। उज्वला योजना के तहत गैस दिए गए। वहीं किसानों से धान खरीदा। निर्धनों के लिए चावल योजना शुरू की।उन्होंने कहा कि पचास साल तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए पृथक मंत्रालय नहीं बनाया। ये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन एक शाखा ही था लेकिन तत्कालीन पीएम स्व अटल बिहारी बाजपेई ने देश के 700 जनजातियों के 10 करोड़ आदिवासियों को ध्यान में रखते पृथक मंत्रालय की स्थापना की।
इस सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, कोषाध्यक्ष संजय लुंकड़, पालिका अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी, उपाध्यक्ष घासीराम नाग, महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार, ओमकार तारम, अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखलाल पुजारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुरलीकृष्ण नायडू, गोपाल पवार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। पांच कांग्रेसियों ने इस अवसर भाजपा में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *