रायपुर : नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की माँ, भाई और भाभी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में खुद ही विग्यप्ति जारी करते हुए महापौर ढेबर ने कहा कि…मेरे बड़े भाई पिछले दिनों बैंगलोर से लौटे हैं और तब से होम क्वारेंटाइन में हैं, मैं खुद भी उनसे नहीं मिल पाया हूं। छत्तीसगढ़ आते ही उन्होंने सरकार के नियमों के अनुसार कोरोना जांच कराई जिसकी आज रिपोर्ट आइ है, रिपोर्ट में मेरे बड़े भाई, मां और भाभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है।सभी को नियमतः क्वारेंटाइन किया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
मैं शहर वासियों से अनुरोध करता हूं कि कृपया सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करते रहें और संक्रमितों के जल्द स्वास्थ्यलाभ की प्रार्थना करें।