चित्रा पटेल : रायपुर : नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज भाटागांव की जर्ज़र एवं पुरानी पानी टंकी को तोड़ने के दौरान टंकी भरभराकर गिर जाने से मलबे में दब जाने से मृत श्रमिक के पिता को अपनी ओर से एक लाख रूपये नगद राशि मुआवजा के तौर पर प्रदान करके अपना वादा निभाया. महापौर ढेबर ने श्रमिक की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर गहन शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा की आत्मा को शान्ति प्रदान करने और उनके शोकाकुल परिवारजनों को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान महापौर ढेबर के साथ निगम जल विभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग, ऍमआईसी सदस्य श्री सुरेश चन्नावार, पार्षद मन्नू यादव, सैय्यद उमैर, मिलिन्द गौतम, उपस्थित थे।