रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 5 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 5 के जोन कमिष्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन नगर निवेष उपअभियंता सैय्यद जोहेब की उपस्थिति में जोन 5 के तहत शहीद चूडामणी नायक वार्ड क्षेत्र की रामकुंड बस्ती में सार्वजनिक गली में 5 फीट स्थान अवैध रूप से घेरकर 3 लोगो द्वारा घर के सामने गली में किये गये अवैध अतिक्रमण एवं बनाये गये नियम विपरीत बाथरूम को थ्रीडी की सहायता से जनषिकायत सही मिलते ही स्थल पर पहुंचकर तोडने की कार्यवाही की एवं प्राप्त जनषिकायत का जोनस्तर पर जनहित में जनसुविधा हेतु त्वरित निदान करके सार्वजनिक गली को कब्जा मुक्त किया। उक्त 15 फीट की सार्वजनिक गली अवैध अतिक्रमण के बाद घट कर 10 फीट की हो गई थी। जिसे अवैध अतिक्रमण हटाकर जनहितार्थ फिर से आवागमन हेतु 15 फीट की कब्जा मुक्त करके किया गया।