जशपुर : जशपुर जिला के लोदाम चौकी क्षेत्र के मामला, आरोपी नुरुल होदा, निवासी साई टागर टोली लोदाम क्षेत्र का है जो दिनांक 2 जून के दोपहर को नूर इस्लाम के तालाब में मछली को मार रहा था, जिस पर नूर इस्लाम निवासी साईं टांगर डोली लोदाम के द्वारा मना करने पर आरोपी नूरुल होदा अपने पास रखें फरसा से नूर इस्लाम को मारने के लिए दौड़ाया और उसके घर घुसकर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया, जिस पर आरोपी के खिलाफ नुर इस्लाम ने अपराध पंजीबद्ध कराया और लोदाम चौकी प्रभारी भास्कर शर्मा ने अपराध पंजीबद्ध कर गया त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नूरुल होदा को आज फरसा के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेल दाखिल किया ।