शामगढ : केंद्र सरकार द्वारा 2017 में लाए गए मॉडल एक्ट को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में लागू करने के विरोध में कृषि उपज मंडी के समस्त अधिकारी कर्मचारी विरोध में उतर गए हैं इससे पहले उन्होंने तहसीलदार के नाम राज्य शासन को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया था अब मंडी कर्मचारी 28 मई से मॉडल एक्ट 2017 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य कर अपना विरोध जताएंगे संयुक्त संघर्ष मोर्चा संभागीय अध्यक्ष विवेक आर्य एवं मंदसौर जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में संशोधन बाबद शासन प्रशासन को ज्ञापन सोप कर उसे वापस लेने की मांग की गई है इसी कानून के विरोध में अनिश्चितकाल के लिए समस्त कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।