समीक्षा बैठक में आईजी, एसपी को नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश : डीजीपी अवस्थी

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर 9 मई 2020। राजनांदगांव जिले के ग्राम परधोनी थाना मानपुर में बीती रात पुलिस नक्सली मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। घटना में उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा थाना प्रभारी मदनवाड़ा गोली लगने से घायल हो गये,जो कुछ समय बाद शहीद हो गये| घटना की जानकारी मिलते ही डीजीपी डीएम अवस्थी तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। वहां पहुँचकर उन्होंने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। अवस्थी ने दुर्ग रेंज के आईजी और राजनांदगांव एसपी के साथ घटना की समीक्षा की। डीजीपी ने निर्देश दिए कि नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक रणनीति लगातार बनाकर रखें।

राजनांदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 07:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परधोनी थाना मानपुर में करीबन- 07-08 नक्सली खाना बनाने की तैयार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा थाना प्रभारी मदनवाड़ा, उप निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी कोहका के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की करीबन 28 अधिकारी/कर्मचारी ग्राम परधोनी की ओर सर्चिंग हेतु रवाना हुए | पुलिस पार्टी सर्चिंग करते ग्राम परधोनी की ओर आगे बढ़ रही थी कि करीबन 09:30 बजे रात्रि में नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी| पुलिस पार्टी द्वारा कारगर जवाबी कार्यवाही की गई| फायरिंग करीबन 15-20 मिनट चली | फायरिंग पशचात घटना स्थल का सर्च किया गया | घटना स्थल से 04 नक्सलियों का शव एवं 01 नग ए.के.-47 राइफल , 01 नग एसएलआर राइफल एवं 02 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया | घटना स्थल से नक्सलियों अशोक उर्फ रैनू हुर्रा उम्र 35 वर्ष निवासी सा. एडनार थाना ताडोकी जिला उत्तर बस्तर कांकेर राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीज़न कमेटी सदस्य 8,00,000/-, कृष्णा नरेटी उम्र 26 वर्ष निवासी उत्तर बस्तर कांकेर एरिया कमेटी सदस्य – 5,00,000/-, सविता सलामे उम्र 25 वर्ष निवासी कांकेर मोहला- औधि संयुक्त्त एलओएस सदस्य- 1,00,000/- और परमिला उम्र 22 वर्ष निवासी दक्षिण बस्तर मोहला- औधि संयुक्त्त एलओएस सदस्य – 1,00,000 /- के शव बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *