रायपुर 29 अप्रैल 2020। लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 26 अपराध दर्ज किये हैं। गरियाबंद में 1, महासमुंद में 3, दुर्ग में 2, बेमेतरा में 1, बिलासपुर में 5 , मुंगेली में 1, कोरबा में 6, रायगढ़ में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 4 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।