पीलिया के संक्रमण को रोकने 40 किलोमीटर नई पाईपलाईन

Chhattisgarh

रायपुर, 21 अप्रैल 2020/ नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संग्रमण की रोकथाम लिए प्रदेश के नगरीय निकायों को 98 करोड़ 02 लाख रूपए प्रदान किए गए है। इस राशि में महापौर और पार्षद निधि के 67 करोड़ 40 लाख, चूंगी क्षतिपूर्ति की राशि 30 करोड़ 32 लाख और कटघोरा निकाय को विशेष पैकेज के 30 लाख रूपए शामिल है। इस राशि का उपयोग निकायों की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के साथ ही जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था, मास्क सेनेटाइहर, पीपीई आदि सहित कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किया जाएगा।

मंत्री डॉ. डहरिया के निर्देश पर राजधानी रायपुर में पीलिया के बढ़ते संक्रमण को संज्ञान में लेते हुए पीलिया के रोकथाम के लिए सार्थक कदम उठाये जा रहे है। मंत्री द्वारा नियमित रूप से जोनवार पीलिया नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है। प्रदेश के सभी 14 नगर पालिक निगमों में अब तक संभावित 60 किलोमीटर दूषित पाईपलाइन में से लगभग 40 किलोमीटर पाईपलाईन बदली गई है। शेष 20 किलोमीटर में पाईपलाईन बदलने का कार्य युद्ध स्तर जारी है।

कोरोरा महामारी की इस वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालयों को हेल्फडेस्क रूप में संचालित किया जा रहा है। जहां पर संक्रमण से बचाव की जानकारी, साफ-सफाई, हाइजीन से संबंधित जानकारी तथा जरूरत पड़ने पर परीजों के परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस से संबंधित शिकायत व सुझाव देने टोल फ्री नम्बर 1100 भी जारी किया गया है। राज्य के समस्त निकायों में नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और निपटान किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *