रायपुर : मंत्री अमरजीत भगत के सरकारी निवास (पंचशील नगर E1) से जरूरतमंदों को वितरण करने हेतु री झंडी दिखाकर छाछ का ट्रक रवाना किया। यह छाछ रायपुर शहर में वितरित किया जा रहा है। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे जी द्वारा जनहित में यह कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के साथ सभापति प्रमोद दुबे तथा नान के प्रबंध निदेशक निरंजन दास भी मौजूद रहे।