नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Chhattisgarh

रायपुर : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। नेेेता  प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्र के समय किसानों के धान टोकन धारियो के स्वयं मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर घोषणा की थी कि जो टोकन धारियों का धान खरीदा जाएगा, पर आज चारों तरफ के किसानों का फोन आ रहा है, 19 तारीख को जो टोकन जारी हुआ है उन धानों का टोकन लेने के बाद भी धान का उठान होगा या नहीं पेमेंट भी मिलेगा कि नहीं किसान असमंजस में है। प्रदेश में संशय की स्थिति बनी हुई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की मैने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि अपने घोषणा की थी और अधिकारी ने उसका पालन नहीं किया।

धान खरीदी सुनिश्चित करें और जिससे किसानों को कोई नुकसान ना हो साथ ही लाभ हो और जल्द से जल्द यह व्यवस्था होनी चाहिए इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और पूरा उम्मीद है शासन के द्वारा निर्देश जारी होने होते ही किसानों को संकट है उस स्थिति से निवारण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *