चित्रा पटेल : रायपुर : महापौर एजाज ढेबर पारिवारिक परिस्थितियों से संघर्ष और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर जीत पाने के इरादे से कोरोना के कर्मवीर जंगे मैदान में डटे हुए नजर आए। वहीं राजधानी के महापौर एजाज ढेबर हौसले से डगमगा नहीं रहे हैं। साथ ही कोरोना वायरस और पीलिया का बराबर चुनौती पूर्वक सामना कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ से भगाने पूरी ताकत लगा रहे हैं। महापौर एजाज ढेबर जानलेवा कोरोना वायरस से खुद की परवाह किए बगैर लोगों के बीच सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूकता करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों अधिकांश समय जनता की सेवा में दे रहे है और खुद की और परिवार की सुरक्षा के लिए दूरी बना ली है। पिछले 15 दिनों से वे अपने परिवार की चेहरे नहीं देखे। साथ ही माता-पिता से दूरी बना ली है। महापौर एजाज ढेबर ने कल शाम को पूरे रायपुर शहर में फॉगिंग मशीन से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और सेनेटाइज करवाया। महापौर खुद जमीनी स्तर में उतरकर मोटरसाइकिल चलाते हुए पूरे शहर में फायर ब्रिगेड मशीन से छिड़काव करवाते हुए नगर निगम कमिश्नर और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ खुद की चिंता किए बगैर जनता के हितों और सुरक्षा को लेकर महामारी कोरोना वायरस और पीलिया से मैदानी जंग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। महापौर एजाज हौसले साथ कोरोना को जड़ से उखाड़ने फेंकने की चैलेंज को लेकर बढ़ते हुए समता कालोनी, रामसागर पारा, राठौर चौक, मौदहापारा, देवेन्द्र नगर के साथ अन्य वार्डों में छिड़काव कराया जा रहा है। इस बीच जनता उनको अपने-अपने घर के छत से हाथ हिलाते हुए आशीर्वाद दे रहे थे। महापौर ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस को तथा पीलिया के प्रकोप को रोकने के लिए हमारी सहयोग करें। साथ ही शासन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।