चित्रा पटेल : रायपुर : स्थानीय गांधी चौक स्थित महन्त लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में प्रत्येक समेस्टर की पढ़ाई ऑनलाइन प्रारम्भ की गई । ज्ञात हो कि हायर एजुकेशन विभाग द्वारा लगभग सभी कक्षाओं के अध्यापनके लिए ऑनलाइन कक्षा लेने को निर्देशित किया गया है अतः महाविद्यालय द्वारा ज़ूम एप के माध्यम से pgdca,mcom ,bba व ma अंग्रेजी की कक्षाएं प्रारम्भ की गयी है महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सभी कक्षाओं के अलग अलग व्हाट्सअप समूह बनाये गए है एवम सभी सम्बन्धित प्राध्यापक उक्त समूह में पूर्व सूचना प्रदान कर बच्चों को असाइनमेंट भी प्रदान कर अपना लेक्चर निर्धारित समय पर दे रहे है इस नई पद्धति से छात्रों में काफी उत्साह है जबकि प्राध्यपक में उक्त तकनीक को लेकर प्रारम्भ में संसय की स्थिति देखी गयी।