रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 9 पॉजिटिव केस में से तीन इलाज करवा कर स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं।ठीक होने वाला मरीज बिलासपुर से है।
छत्तीसगढ़ में एक और केस पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है जो पूर्णता स्वस्थ है एम्स हॉस्पिटल के द्वारा उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
हम बता दें कि ठीक होने वाले मरीज रायपुर ,भिलाई और बिलासपुर से है। यह छ ग की और डॉक्टरों की बहुत बड़ी सफलता है।