रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है।प्रदेश में 40 पदाधिकारियों की एसपी किया गया जिसमें 10 उपाध्यक्ष 22 महासचिव सहित

कार्यकारिणी समिति में 7 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।पीसीसी ने सभी 36 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।कांग्रेसी द्वारा जारी सूची के अनुसार रामगोपाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गिरीश दुबे को रायपुर शहर जिला का अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उद्भव वर्मा को रायपुर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया।
खास बात यह है कि पूर्व अध्यक्ष भूपेश बघेल की अध्यक्षता वाली कमेटी ने उनके करीबी … प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन को इस पद से हटाकर उपाध्यक्ष बनाया गया।मोहन मरकाम के करीबी रवि घोष को प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया गया है।कन्हैया अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाया गया है। नेताओं और मंत्रियों के बेटे और पत्नी के अलावा कार्यकारिणी में हारे हुए लोगों को भी शामिल किया गया है..पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के बेटे जितेंद्र साहू नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुंड हरिया सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम की बेटी प्रीति नेताम व विधानसभा चुनाव हरने वाले नेताओं अटल श्रीवास्तव गुरुमुख सिंह होरा कन्हैया अग्रवाल और प्रतिमा चंद्राकर को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है। कार्यकारिणी में 16 महिलाएं कमान संभालेंगी।