दंतेवाड़ा : पोटाली कैंप में एसटीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। सूत्रों के मुताबिक , मृतक जवान 611 का नाम रामाराम स्वामी है , राजस्थान का रहने वाला है,। सुबह करीब 4:30 बजे घटना बताई जा रही है।आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजने की तैयारी कर रही है।
हम बता दें कि इस तरह से कई घटना घट चुकी है। जवानों की आत्महत्या का सिलसिला लगातार बढ़ते ही जा रहा है जवान या तो खुद को गोली मार लेते हैं या फिर कभी अपने साथियों पर ही हमला कर देते हैं। इस पर प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए