शहर के अंदर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता को खत्म करनेे हेतु की अपील.. कहा हेलमेट का विरोध नहीं

Chhattisgarh

रायपुर : कल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे  एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय  छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले। इस मुलाकात में विधायक और शहर अध्यक्ष महोदय ने शहर की भीतर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गृहमंत्री  से मुलाकात में कहा कि हेलमेट लगाने का कोई विरोध नहीं हैं, लेकिन शहर के भीतर व्यस्ततम मार्गों में जहाँ यातायात का दबाव अधिक होता हैं वहाँ हेलमेट की अनिवार्यता को खत्म की जानी चाहिए। साथ ही दोंनो जनप्रतिनिधियों ने मंत्री महोदय से कुम्हारी स्थित टोल टैक्स नाका का मुद्दा भी उठाया, विधायक विकास उपाध्याय और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे  ने मंत्री को बताया कि खारुन नदी में कुम्हारी स्थित टोल नाके की वसूली की अवधि समाप्त हो चुकी हैं बावजूद इसके टोल टैक्स से गुजरने वाले सभी यात्रियों से लगातार वसूली की जा रही हैं, अतः मंत्री से निवेदन हैं कि तत्काल टोल नाके में हो रही वसूली को बंद करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों आदेशित करें जिससे शहर की जनता लाभान्वित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *