कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा गिरफ्तार

Chhattisgarh

इंदौर : इंदौर के कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा गिरफ्तार कर लिया गया है।मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाए जा रहे माफियाओं के खिलाफ अभियान के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की पुलिस ने कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। थोड़ी देर बाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात का खुलासा करेगी कि बॉबी छाबड़ा को कहां से और कैसे गिरफ्तार किया गया।बॉबी छाबड़ा के खिलाफ हाउसिंग सोसायटी की जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा एफ आईआर दर्ज कराई गई थी। बॉबी को इनमें से कुछ मामलों में इस समय मिल गया था और यह मामले अंतिम सुनवाई के लिए चल रहे थे। कुछ दिन पहले प्रशासन ने बॉबी छाबड़ा के अवैध रूप से बने हुए कैसरबाग स्थित घूंघट गार्डन और चोइथराम हॉस्पिटल के पास बने रिदम गार्डन को ध्वस्त कर दिया था। छाबड़ा पहले भी एक साल जेल की सलाखों के पीछे रह चुका है। सहकारिता विभाग भी बाबी के खिलाफ कई मामले भी तलाश रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *