ग्रामीण सेवा सहकारी समिति आरंग के अध्यक्ष श्री मोहन साहू ने भी ली कांग्रेस की सदस्यता

Chhattisgarh

रायपुर,13 फरवरी 2020/नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के समक्ष आज यहां उनके निवास कार्यालय में देर रात भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत सदस्य  केसरी साहू और किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक और पूर्व भाजपा सदस्य  राजू शर्मा ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है । साथ ही ग्रामीण सेवा सहकारी समिति आरंग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व सदस्य  मोहन साहू ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है । कांग्रेस सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के किसान हितैषी नीतियों से काफी प्रभावित हुए हैं, वहीं छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के लोगों, गरीबों, पिछड़ो, किसानों, व्यापारियों के हित में अच्छा काम कर रहा है । इन लोगों ने बताया कि केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री होते हुए भी दोस्त जैसे हैं । केसरी साहू व  राजू शर्मा एवं मोहन साहू ने कहा कि नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया  के कुशल नेतृत्व, सरल, सहज व्यवहार , उनके कार्यशैली को देखते हुए हम लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है । इस अवसर पर कांग्रेस की  किरणमयी नायक उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *