चित्रा पटेल : रायपुर : कांग्रेस सरकार ने कुछ चुनावी वादे किए थे, जिनमें से एक मुद्दा शराबबंदी करने की कही थी ..जिस पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि शराबबंदी होगी जब भारतीय जनता पार्टी के लीडर आएंगे वह प्रस्ताव रखेंगे , पत्रकार लोग, जनता लोग ,और हमनें शराबबंदी पर कमेटी जो बनाई है वह रिपोर्ट पेश करेगी , सबकी मर्जी से ,शराब बन्दी होगी। मंत्री ने यह भी कहा कि हम नोटबंदी की तरह शराबबंदी नहीं करेंगे आराम से करेंगे , धीरे धीरे करेंगे।