रायपुर : दिनांक 2 जनवरी 2020 राजधानी रायपुर के उरला थाना में बड़ा मामला सामने आया है, आरोपी चुम्मन साहू पिता कैलाश साहू उम्र 25 वर्ष के खिलाफ अपहरण, बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों में एफ.आई.आर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि थाना प्रभारी उरला ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित युवती जिसकी उम्र 20 साल है को 16 दिसंबर 2019 यहां से लेकर मेरठ यूपी भागा था , युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया बाद में शादी से इनकार करते हुए उसने युवती को वापस रायपुर लाकर छोड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित युवती को रायपुर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर दुर्ग तक ले गया उसके बाद ट्रेन पकड़ी। आरोपी ने सुनियोजित तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया क्योंकि वह जानता था कि युवती के परिजन उसे ढूंढने हर संभव कोशिश करेंगे और रायपुर रेलवे स्टेशन सबकी नजर पर रहेगा और पुलिस उसे रायपुर में ही पकड़ सकती है, इसलिए आरोपी ने दुर्ग में जाकर ट्रैन पकड़ यूपी ले जाकर घटना को अंजाम दिया।