राजीव भवन में देर रात चली बैठक… मंत्री.अमरजीत भगत, मंत्री कवासी लखमा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने क्या कहा .. जानें

Chhattisgarh

रायपुर: दिनांक 02 जनवरी2020,राजधानी के राजीव भवन में कल शाम 5 बजे शुरू हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक करीब एक घंटे के बाद खत्म हो गई। वहीं नामों पर चर्चा के लिए फिर से बैठक बुलाई गई थी। दूसरी बैठक रात 10 बजे तक हुआ।

इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC प्रभारी PL पुनिया सहित PCC चीफ मोहन मरकाम, मंत्री अकबर और कवासी लखमा , खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य विधायक़ शामिल हुए।

मीटिंग के बाद PCC चीफ मोहन मरकाम ने बताया कि 10 निगमों के सम्भावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। निर्णय अंतिम समय पर मालूम चलेगा। चुनाव के दिन ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा। वहीं बैठक में पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।

इस बीच बैठक से बाहर आये मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि  नाम तय हुए हैं लेकिन अभी गोपनीय रखा जाएगा। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का स्पष्ट निर्देश है कि जो कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्णतः समर्पित है, जो पार्टी की हर गतिविधियों में आगे है, जो पार्टी के लिए लड़ता है, 15 साल जिसने कांग्रेस के लिए परिश्रम किया है,ऐसे व्यक्ति को ही महापौर और नगर पालिका नगर निगम में अध्यक्ष बनना चाहिए। इसका उदाहरण मैं स्वयं हूं,एक तेंदूपत्ता तोड़ने वाला व्यक्ति को मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार सबसे अंतिम व्यक्ति को ही महापौर और अध्यक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार को 1 साल पूरा हो गया है। सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा वोटों की संख्या से जीतने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है। दस नगर निगम में महापौर बनाकर कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ से तोहफा दिया जाएगा।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नया साल की बधाई देते हुए कहा कि इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC प्रभारी PL पुनिया सहित PCC चीफ मोहन मरकाम, मंत्री अकबर और कवासी लखमा सहित विधायक शामिल हैं ,और महापौर पर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *